सिराथू: सैनी से सिराथू तक जाम की समस्या,चिलचिलाती धूप में खड़े होने को लोग होते हैं मजबूर,नदारद रहती पुलिस #jansamasya
सैनी से लेकर सिराथू तक सड़क पर जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।चिलचिलाती धूप और गर्मी में सड़क पर फंसे लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों ने बताया कि हर समय बड़े बड़े वाहनों के कारण सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं।सड़क और चौराहे पर यातायात पुलिस नहीं रहती है इसलिए अव्यवस्था फैली रहती है।लोग और राहगीर हलाकान परेशान हो रहे हैं।