सिराथू: केन गांव में ग्रामीणों ने चोरी करके ले जाई जा रही आठ भैंसों को बचाया, चोर ग्रामीणों को आता देखकर भागे
सैनी थाना क्षेत्र के केन गाँव में गुरुवार देर रात ग्रामीणों को आहत मिली कि कई मवेशी ले जाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने टॉर्च लगाकर देख की तीन लोग आठ भैंसों को लेकर गुजर रहे हैं।ग्रामीणों ने आवाज देकर इन्हें रोका तो यह लोग फरार हो गए और भैंस छोड़ गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मवेशियों को एक जगह पर बंधा दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।