सिराथू: सैनी-सिराथू मार्ग पर अनियंत्रित सीमेंट टैंकर ने तीन घरों में किया नुकसान, एक छतिग्रस्त
सिराथू तहसील के सैनी सिराथू मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह एक सीमेंट का टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के घरों के बरामदों में घुस गया।घटना में तीन घरों का मामूली नुकसान हुआ है।सड़क किनारे खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।बताया जाता है कि धाता से सैनी की ओर जा रहे सीमेंट टैंकर के चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुवा इसमें फंसे व्यक्ति को निकाला गया है।