संडीला: कछौना का 'अदृश्य' शौचालय: 8 साल से लगा है ताला, फिर भी कागजों पर हो रही मरम्मत
Sandila, Hardoi | Apr 23, 2026 हरदोई के विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कुकुही में लाल हरीराम इंटर कॉलेज के पास स्वच्छता मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण क्षेत्र पंचायत से वर्ष 2018 कराया गया था। ठेकेदार ने मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराया, पानी की टंकी भी नहीं रखी गई। कार्य अधूरा छोड़कर कर्तव्य की इति-श्री कर ली।महिला समूह को इनमें केयर टेकर के रूप में तैनाती की गई थी।