ठेमी थाना अंतर्गत तिंदनी बम्होरी निवासी गन्नू यादव पिता मोतीलाल यादव बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गोरखपुर के पास एक खाई नुमा गड्ढे में जा गिरी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी डायल 112 के पायलट शिवम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल से घायल गन्नू को जिला अस्पताल लाया गया