पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मंगलवार को मिड डे मील में कीड़ा मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। भोजन में गड़बड़ी देखकर बच्चों ने खाना फेंक दिया और कई बच्चे भूखे-प्यासे ही स्कूल में पढ़ाई करने को मजबूर हुए।सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख के साथ जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे।