दमयंती नगर: सागर नाका पर फल लेने खड़े युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, ₹2000 की लूट का आरोप
दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर सरदार पटेल ओवरब्रिज के पास फल दुकान पर खड़े अमाटा निवासी 31 वर्षीय किशन तखत सिंह पर दो युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसका होंठ कट गया और हाथ में भी चोट आई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी जेब से 2 हजार रुपए भी छीन ले गए। सागर नाका चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।