गंगरार: वीर तेजाजी होटल के पास कार से 5.60 किलो डोडा चूरा बरामद, होटल संचालक को किया गिरफ्तार
रोलाहेड़ा पुलिया के पास वीर तेजाजी होटल के सामने खड़ी संदिग्ध कार से ANTF और डॉग स्क्वायड की कार्रवाई में 5.60 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। डॉग के अलर्ट करने पर तलाशी ली गई तो कार में डोडा चूरा मिला। पुलिस ने कार जब्त कर होटल संचालक छगनलाल पुत्र मोहन लाल, को गिरफ्तार किया है।