हरिद्वार: शनिवार शाम 6 बजे तक पहुंचे 79 लाख 40 हजार कांवड़िया, 95 लापता में से 86 बचाए गए, SSP कार्यालय ने जारी किए आंकड़े
कांवड़ मेले में शनिवार शाम 6 बजे तक 79 लाख 40 हजार कांवड़िए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। SSP कार्यालय से जारी आंकड़े के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 30 लाख कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। वहीं खोया पाया सेल ने लापता हुए 95 में से 86 कांवड़िया को उनके परिजनों से मिला दिया है।