हरिद्वार: विष्णु गार्डन कॉलोनी में महिला के ब्यूटी पार्लर पर बुलडोजर चलाने के मामले में कनखल थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हरिद्वार की विष्णु गार्डन कॉलोनी में एक महिला के ब्यूटी पार्लर पर बुलडोजर चलाने के मामले में आज कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे की एक दिन पहले रात को कुछ लोगों ने महिला के ब्यूटी पार्लर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। जबकि महिला का कहना है कि उसने कोर्ट से स्टे लिया हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।