हरिद्वार: खाने में प्याज परोसने से भड़के कांवड़ियों ने खड़खड़ी में रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
शनिवार रात खड़खड़ी स्थित रेस्टोरेंट में गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने तोड़फोड़ कर दी। दरअसल रेस्टोरेंट में कांवड़ियों को खाने में प्याज परोस दिया गया, कांवड़ियों के बवाल पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया। कांवड़िए रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान कांवड़ियों ने खूब हंगामा काटा।