हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर गंगा में डूबते हुए हरियाणा के कांवड़िए को एसडीआरएफ के जवानों ने जान पर खेलकर किया रेस्क्यू
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में डूबते हुए हरियाणा के कांवड़िए को एसडीआरएफ के जवानों ने जान पर खेलकर रेस्क्यू कर लिया। बचाए गए कांवड़िए का नाम कमलेश है जो हरियाणा के अंबाला से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा था और आज कांगड़ा घाट पर नहाते हुए वो अचानक पानी के बहाव में बह गया था। घाट पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने तुरंत कूदकर उसे रेस्क्यू कर लिया।