हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात बैरागी कैंप और चंडी घाट का पैदल किया निरीक्षण, कांवड़ियों से की बातचीत
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात हरिद्वार के बैरागी कैंप और चंडी घाट का पैदल निरीक्षण किया और कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना। एसएसपी के साथ एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और एसपी क्राइम पंकज गैरोला और जोनल स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए।