भभुआ: कोर्ट के आदेश पर पत्नी पति के घर गई, पति ने मारपीट कर पत्नी को किया घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 22, 2026 कोर्ट के आदेश पर पत्नी पति के घर गई थी जहां पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बुधवार को 1 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि घायल महिला की पहचान चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी अजय कुमार बिंद की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया कुमारी बताई जाती है। सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कोर्ट में समझौता के बाद पत्नी ससुराल गई थी।