भरगामा: सीएसपी केंद्र में देर रात चोरी, ताला तोड़कर 17,600 रुपये लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद
भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत अंतर्गत धनगाड़ा गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 17,600 रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद सीएसपी संचालक ने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।