उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले मोहम्मद उस्मान अंसारी, हसन रजा और अनुरंजन कुमार 2 मई 2026 को कंस्ट्रक्शन के काम के लिए म्यांमार गए थे। आरोप है कि उन्हें यांगून से करीब 600 किमी दूर एक ऐसे इलाके में ले जाया गया जो हथियारबंद समूहों के नियंत्रण में है। वहाँ उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज़ जब्त कर लिए गए। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जबरन ऑनलाइन स्कैम गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विरोध करने पर धमकी, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।
.
.
.
.
#Myanmar #HumanTrafficking #CyberScam #UPNews #BiharNews
Fatehabad, Agra | Jun 28, 2026