कैथल: गांव मानस के सनराइज स्कूल में पुलिस द्वारा बच्चों व अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में किया गया जागरूक
नशे से आजादी मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस टीम द्वारा आए दिन कैथल जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी तहत एचसी सुनील कुमार द्वारा सनराईज स्कूल मानस में एनुवल फंक्शन दौरान बच्चो, अभिभावको व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक ।