संपादक शमीम खान पर हमले को लेकर राजा मोबीन खान ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
सिवनी में महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक समीम खान पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता राजा मोबीन खान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने घटना की निंदा करते हुए जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और पुलिस-प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजा मोबीन खान ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।
पत्रकारों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर है।
#Seoni #SeoniNews #MahakaushalExpress #SameemKhan #RajaMobinKhan #JournalistAttack #LawAndOrder Rajneesh Harvansh Singh HK News
Chhapara, Seoni | Sep 8, 2026