बुजुर्ग ग्रामीण से मारपीट का आरोप!
छपारा थाना क्षेत्र के गुधना गांव में एक बुजुर्ग ग्रामीण ने वनरक्षक और चौकीदार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बुजुर्ग राजाराम उइके के मुताबिक, वह जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान वनरक्षक और एक चौकीदार ने उसकी कुल्हाड़ी छुड़ा ली और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की।
घटना के बाद बुजुर्ग ने छपारा थाना पहुंचकर शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में मामले की सच्चाई क्या सामने आती है और आरोपों पर वन विभाग का क्या पक्ष रहता है।
📍 गुधना | छपारा | सिवनी
#Seoni #Chhapara #SeoniNews #BreakingNews #HKNewsSeoni #ForestDepartment #ViralNews