धनौरा: मोहल्ला गांधीनगर में शराब की दुकान बंद करने को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन, दुकान नहीं हुई बंद की जाएगी आत्महत्या #jansamasya
नगर के मोहल्ला गांधीनगर में शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं लामबंद हो गई हैं। महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंची और धरना देकर बैठ गईं। महिलाओं ने शराब ठेके को लेकर जोरदार हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया, लेकिन उनका स्पष्ट कहना था कि ठेके को किसी भी हाल में खुलने नहीं दिया जाएगा।