धनौरा: गजरौला नगर में अष्टमी पर पूजा अर्चना के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़, घरों में जमाई कन्या से लिया आशीर्वाद
शनिवार सुबह 5:00 से मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए अष्टमी पर भक्तों की उमड़ पड़ी, इतना ही नहीं भक्तों ने घर में कन्या पूजन करने के बाद आशीर्वाद भी प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के बाहर पुलिस भी तैनात रही।