फरीदपुर: इलेक्ट्रीशियन बना 'तमंचाधारी', भुता पुलिस ने 315 बोर असलाह के साथ दबोचा
थाना भुता पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा भुता निवासी 21 वर्षीय सचिन देव को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ लोगों से विवाद के चलते उसने अपनी