उतरौला: थाना गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस ने नाबालिक के अपहरण से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस टीम के द्वारा शाम 4 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत नाबालिग के अपहरण एवं पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेश वर्मा पुत्र अनंतराम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अगया खुर्द थाना कोत0 देहात बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है।