उतरौला: महदेइया बाजार में दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक पलटू राम और ब्लाक प्रमुख श्री दत्त गंज हेमंत जायसवाल ने किया
22 फरवरी शनिवार दोपहर 2:00 बजे महदेया बाजार में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक पलटू राम एवं ब्लाक प्रमुख श्री दत्त गंज हेमंत जायसवाल द्वारा किया गया, इस अवसर पर देशभर से आए हुए पहलवान से परिचय मुख्य अतिथि द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डब्बू मिश्रा अखिलेश्वर पांडे दंगल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।