उत्तराखंड में 22 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, ऊधमसिंह नगर में भी बड़ा फेरबदल
काशीपुर गन्ना आयुक्त कार्यालय और किच्छा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक की बदली जिम्मेदारी, पंकज कुमार बने अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 11 नवंबर को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में ऊधमसिंह नगर जनपद के कई महत्वपूर्ण पद भी प्रभावित हुए हैं।
एडीएम (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कौस्तुभ मिश्रा को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जीवन सिंह नगन्याल को आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर, विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा तथा दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है। आरिश्मा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।
शासन के इस फेरबदल से ऊधमसिंह नगर के प्रशासनिक महकमे के साथ गन्ना एवं चीनी उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं।