मुज़फ्फरनगर: पत्नी ने संपत्ति के लालच में किया जीना मुहाल, दे रही जान से मारने की धमकियां, पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार
चरथावल क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द के निवासी हरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन और मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई। हरपाल ने बताया कि उनका विवाह बिना दान-दहेज के हुआ था। हरपाल के अनुसार उनकी पत्नी ने अवैध तरीके से मकान की रजिस्ट्री करा ली और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसके बाद से उन्हें लगातार मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।