बदायूं: ताबीज उतारने को लेकर हुए विवाद में चाचा-भतीजे को आठ लोगों ने लाठी डंडा चाकू मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Mar 18, 2024 सोमवार को बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के फतेह नंगला गांव में राजकुमार की बेटी वैष्णवी के गले से गांव के ही संजीव नाम के युवक में गले से ताबीज उतार लिया। जिसको लेकर विवाद हो गया और फिर आठ लोगों ने 30 वर्षीय चाचा मुनेश पाल पुत्र नेम सिंह तथा 22 वर्षीय भतीजे राजकुमार पुत्र राक्षपाल को घेर लिया और लाठी डंडा चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।