बदायूं: चंदौसी रोड मुड़िया धुरेकी गांव के पास डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत बेटा घायल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 17, 2024 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गुलड़िया गांव के रहने वाले अंकित पुत्र सुधीर कुमार शर्मा अपनी मां माया देवी को रविवार को बाइक पर बैठकर चंदौसी से घर जा रहा था। तो पीछे से आ रही तेज रफ्तर डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें माया देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बेटा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।