बदायूं: टिकुरी गांव में कक्षा एक के लापता छात्र का तालाब के पास गड्ढे में शव मिला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 18, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के टिकुरी गांव के रहने वाले कृष्ण पाल सिंह का 7 वर्षीय लड़का अंश पाल वजीरगंज के एबीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। सोमवार सुबह तालाब का पानी निकाला गया। तालाब के किनारे एक गड्ढे में अंशपाल का शव पड़ा हुआ था। अंशपाल के शव को देखकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने अंशपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया।