बदायूं: बिल्सी: बिल्सी के बीडीबी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बिल्सी सीएचसी कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Mar 17, 2024 बिल्सी नगर के बीडीबी इंटर कॉलेज के पास एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला नंबर चार निवासी सलिन कुमार खेत से अपने घर लौट रहा था। तभी ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी।