बदायूं: बिल्सी: मोहल्ला नंबर 8 में 3 दिन से टूटा पड़ा बिजली का पोल, आक्रोशित लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Budaun, Budaun | Mar 17, 2024 बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 वार्ड नंबर 14 में पिछले तीन दिन से बिजली का पोल टूटा हुआ पड़ा है। जिसके कारण मोहल्ले की बिजली सप्लाई बाधित है। यहां आक्रोशित लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया अज्ञात वाहन ने तीन दिन पहले बिजली के पोल को तोड़ दिया था,जिसके चलते मोहल्ले की बिजली सप्लाई बाधित है।