बदायूं: फतेनगला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो लोगों को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल। जिला अस्पताल में भर्ती।
Budaun, Budaun | Mar 18, 2024 बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के फतेनगला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो लोगों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मुनेश पुत्र नेम सिंह और राजकुमार पुत्र रक्षपाल फतेहनगला गांव के रहने वाले हैं।