मंडला: बिंझिया से नेहरू स्मारक तक सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही, बिजली पोल बिना हटाए ही काम जारी
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक चल रहे सडक़ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य में बिजली पोल और लाइन शिफ्टिंग किए बिना ही डामरीकरण शुरू कर दिया गया है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। सोमवार को चार बजे तक काम जारी रहा। जानकारी के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत नगर की मुख्य सडक़ों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। 800 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है