सुसनेर: कांग्रेस नेता ने चोरी की शंका में युवक से की मारपीट, वीडियो वायरल; थाने में मामला दर्ज
आज बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे। इसको लेकर आज बुधवार की शाम 4 बजे सोयत रोड स्थित थाने पर पुलिस ने फरियादी हेमराज मालवीय की शिकायत पर कांग्रेस नेता सहित 3 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।