मंझनपुर: करारी इलाके में मासूम को पेड़ से बांधने का मामला, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ हुई अमानवीय घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक बच्चे को पेड़ से बंधा हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है, जिसमें बच्चे पर खेत में चोरी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।