जमुई: रिश्ते में मामा ने मासूम भांजी से किया अप्राकृतिक यौनाचार, 11 साल बाद हुआ FIR, 13 वर्ष बाद जमुई कोर्ट ने दिया दोषी करार
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 हैवान बने रिश्ते में मामा ने पड़ोस की मासूम भांजी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।दिलचस्प बात यह है कि मामले में 11 वर्षों बाद FIR दर्ज हुआ। उंसके बाद गिरफ्तारी हुई, फिर 13 वर्षों बाद कोर्ट ने आरोपित मामा को दोषी करार दिया, जिसकी सजा 17 अप्रैल को सुनाई जाएगी। इसकी जानकारी विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे दी है।