राहुल गांधी के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान मुस्कान शर्मा ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि जब वह शांतिपूर्वक चल रही थीं, तब एक पुरुष RAF अधिकारी ने उन पर लाठी चलाई। उन्होंने सवाल उठाया कि नियमों के अनुसार कोई पुरुष अधिकारी किसी महिला पर इस तरह बल प्रयोग कैसे कर सकता है। साथ ही आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। मुस्कान शर्मा ने कहा कि जिस अधिकारी ने ऐसा किया या जिसने ऐसा करने का आदेश दिया, अगर वह सार्वजनिक रूप से माफी मांग ले, तो उन्हें खुशी होगी।
#MuskanSharma #RahulGandhi #JantarMantar #Protest #RAF #PoliceAction #WomenSafety #BreakingNewsWala #NewsUpdate