Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

भागलपुर, 14 अगस्त 2026। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज भागलपुर में विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भागलपुर के सभी वरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैंडल मार्च संध्या 06:00 बजे भागलपुर समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर तिलकामांझी चौक तक आयोजित किया गया। मार्च के दौरान विभाजन विभीषिका के पीड़ितों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। कैंडल मार्च के माध्यम से शांति, एकता, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास की उन पीड़ादायक घटनाओं को स्मरण करने के साथ-साथ शांति, एकता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। कैंडल मार्च में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department #विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #PartitionHorrorsRemembranceDay #Bhagalpur #CandleMarch #श्रद्धांजलि #एकता #सद्भाव #जय_हिंद #indipendenceday

11 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 14, 2026
भागलपुर, 14 अगस्त 2026। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज भागलपुर में विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भागलपुर के सभी वरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैंडल मार्च संध्या 06:00 बजे भागलपुर समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर तिलकामांझी चौक तक आयोजित किया गया। मार्च के दौरान विभाजन विभीषिका के पीड़ितों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। कैंडल मार्च के माध्यम से शांति, एकता, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास की उन पीड़ादायक घटनाओं को स्मरण करने के साथ-साथ शांति, एकता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। कैंडल मार्च में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department #विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #PartitionHorrorsRemembranceDay #Bhagalpur #CandleMarch #श्रद्धांजलि #एकता #सद्भाव #जय_हिंद #indipendenceday - Bhagalpur News