कोल: कमिश्नरी पर भू-माफियाओं के खिलाफ भाकियू सुनील का धरना शुरू, विधवाओं और बच्चों ने मांगा न्याय
Koil, Aligarh | Apr 12, 2026 अलीगढ़ में भाकियू (सुनील) के नेतृत्व में किसान और पीड़ित विधवा महिलाओं और मासूम बच्चों ने मण्डलायुक्त कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। न्याय की आस में इन परिवारों ने प्रशासन के खिलाफ धरने के दौरान नारेबाजी की और गांव महुआखेड़ा हरनौटी और चिलकौरा में पट्टे की भूमि को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई।