रमना: रमना प्रखंड मुख्यालय के गोसाई बाग में नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई
Ramna, Garhwa | May 31, 2026 रमना प्रखंड मुख्यालय के गोसाई बाग में रविवार को नशा मुक्ति, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिला, पुरुष, बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने “घर बनाना है, बच्चों को पढ़ाना है तो दारू-पानी छोड़ना होगा” जैसे नारे लगाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने शराब बनाने, बेचने और सेवन का