ताखा क्षेत्र के किसनी रोड मुर्चा ऊसराहार में शिव कोल्ड स्टोर का शुभारंभ किया गया। आपको बताते चले करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक तेज प्रताप यादव ने कोल्ड स्टोर के संचालक रामपाल सिंह यादव एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।