कानपुर: रामादेवी चौराहे पर युवक के साथ हुई टप्पेबाजी, मदद के बहाने मोबाइल और बैग छीनकर फरार हुए 2 युवक
चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर सोमवार शाम 4:30 बजे वनपुरवा के रहने वाले सुनील कुमार के साथ टप्पेबाजी हो गई। दो युवकों ने मदद के बहाने सुनील कुमार का मोबाइल और बैग छीना और इसके बाद धक्का देकर ऑटो में बैठकर फरार हो गए।पीड़ित ने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की है।थाना प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है।