कानपुर: क्रिसमस को लेकर कानपुर में सजावट की तैयारी शुरू हुई
क्रिसमस को लेकर सोमवार 1बजे रॉबिन जी ने बताया तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 25 दिसंबर रात 12 बजते ही जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स की गूंज के बीच हल्लिलूय्याह (प्रभु की प्रशंसा करो) सुनाई देगा। शहर के सभी गिरजा घरों में मध्य रात्रि के समय विशेष आराधना सभा की जाएगी। चर्च ही नही घर भी आकर्षक रोशनी से सजा दिए गए हैं। घरों में विशेषकर क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं।