कानपुर: कर्नलगंज में महापौर ने एक और मंदिर खुलवाने के लिए ईट से शिव मंदिर का ताला तुड़वाया, बोलीं- अब हर दिन होगी पूजा
मुस्लिम क्षेत्रों में बंद पड़े मंदिरों को लेकर महापौर प्रमिला पांडे ने अभियान छेड़ रखा है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मुस्लिम क्षेत्र कर्नलगंज स्थित लूधौरा में एक मंदिर को खुलवाने महापौर पहुंची। मंदिर में लगे ताले को ईट से खोला गया। मंदिर का ताला खुलने से लोग खुश नजर आए। वही मौके पर भारी फोर्स तैनात रहा।