कानपुर: घंटाघर में चौधरी चरण सिंह की 122वीं जन्म जयंती पर प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, अध्यक्ष दीपू पांडे ने दी जानकारी
देश पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जन्म जयंती राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में घंटाघर में सोमवार 2 बजे बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष दीपू पांडे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश गुप्ता ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर 51 किलो का माल्यार्पण किया।