कानपुर: गोविंदपुरी पुल से किशोरी ने कूदने का प्रयास किया, बचाने आए राहगीर, वीडियो हुआ वायरल
गोविंदपुरी पुल से किशोरी ने कूद कर जान देने का प्रयास किया। घटना सोमवार लगभग 1:00 बजे की है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी और राहगीरों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। किशोरी बुरी तरीके से रो रही थी। जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया पूछताद में किशोरी ने अपना नाम तो बताया पर घर का पता नहीं बताया। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।