एकेश्वर बीडीसी बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के कांग्रेस नेता कवींद्र इष्टवाल।
जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी।
एकेश्वर। विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर में आयोजित बीडीसी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी CDO को छोड़कर अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कवींद्र इष्टवाल ने सड़क, पेयजल, जल जीवन मिशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं को उठाते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी से बैठकों का उद्देश्य प्रभावित होता है। प्रतिनिधि के अधिकार को लेकर हुए विवाद पर सीडीओ ने स्पष्ट किया कि अधिकृत प्रतिनिधि बैठक में शामिल हो सकता है। इष्टवाल ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भविष्य में सभी संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
Pauri, Garhwal | Jun 21, 2026