डूंगरपुर: कार सवार दंपती से हुई मारपीट, सोने की चेन टूटी, कोतवाली थाने में दी पीड़ित ने रिपोर्ट
डूंगरपुर। शहर के अस्पताल मार्ग पर रविवार देर शाम 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कार सवार दंपती से मारपीट की। बीच-बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गेंजी गांव निवासी पीड़ित हर्षद पुत्र विनोद जैन अपनी पत्नी ज्योति और दो बच्चों के साथ डूंगरपुर से दवाइयां लेकर गेंजी गांव की ओर जा रहे थे।