गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस ने टेंपो से ढोई जा रही 360 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
गया पुलिस की कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देशन में कल दिनांक 17 अप्रैल शुक्रवार की मध्यरात्रि को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 360 लीटर देशी महुआ शराब एवं 01 टेम्पु के साथ 02 धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज दिनांक 18 अप्रैल शनिवार की शाम 5 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।