सूरजगढ़: मुस्तफापुर गांव से मानिकपुर पुलिस ने मारपीट मामले में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
मानिकपुर थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में मुस्तफापुर गांव से इसी गांव के रहने वाले जयराम साहू एवं उसके पुत्र नारायण कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार पूर्वाह्न 11:45 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक गोतिया के बीच आपसी विवाद की वजह से मारपीट हुई थी. मानिकपुर थाना में कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया है.